नयागांव में पेयजल संकट को लेकर बुधवार को इलाके के लोगों ने सीएम हाउस का घेराव करने का एलान किया था। घेराव से पहले पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्षद रवि बिष्ट को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नाराज लोगों ने नगर परिषद परिसर में धरना लगा दिया है