फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मोहाली के फेज-4 पीटीएल चौक पर नगर निगम की लापरवाही उजागर, सड़क पर मलबा जमा होने से बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद फेज-4 स्थित पीटीएल चौक पर नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई। सड़क और गलियों में मलबा जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शॉपिंग स्ट्रीट होने के कारण यहां दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर सफाई नहीं होने से बारिश के बाद कीचड़ और मलबा सड़क पर फैल गया है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल सफाई और मलबा हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें