फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फूटा लोगों का गुस्सा, एयरपोर्ट रोड पर उतरे सैकड़ों लोग

मोहाली की एरो सिटी और आईटी सिटी के रेजिडेंट्स ने मिलकर रात 10 बजे एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-66 और 82 की लाइट पर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। जीरकपुर और मोहाली की ओर से जाने वाले एयरपोर्ट रोड पर लगभग 200 लोगों ने धरना देते हुए सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आईटी सिटी के ब्लॉक बी व सी के प्रेसिडेंट गोविंदर सिंह और ए व डी के प्रेसिडेंट यशपाल सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों से उन्हें मिलने वाली पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद है। वहीं, बिजली की समस्यायों से परेशान होकर बिजली विभाग और वाटर वर्क्स विभाग के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को समझाने के लिए डीएसपी मोहाली एनपीएस लेहाल मौके पर पहुंचे। लगभग 11.15 बजे लोगों को समझा बुझा कर सड़क को खुलवाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें