फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फेज-7 मार्केट में पार्किंग में रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद, नगर निगम की पर्ची काटने पर भी नहीं मिली जगह

मोहाली के फेज-7 मार्केट में बुधवार सुबह पार्किंग में रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया। नगर निगम की ओर से पर्ची काटे जाने के बावजूद रेहड़ी-फड़ी वालों को दुकान लगाने की जगह नहीं मिलने पर माहौल गरमा गया। इस दौरान शोरूम के दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रेहड़ी-फड़ी वालों का कहना था कि उन्होंने नगर निगम को निर्धारित फीस देकर पर्ची कटवाई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दुकानें लगाने से रोका जा रहा है। उनका कहना था कि त्योहारों के सीजन में बिक्री की उम्मीद से उन्होंने कर्ज लेकर सामान खरीदा था। अब दुकान नहीं लगाने दी जा रही, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलने से कुछ रेहड़ी वाले भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें