मोहाली के मटौर थाने में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस जहां इस मामले को सुसाइड से जोड़कर देख रही है तो मृतक के परिजन पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने केस की ज्यूडिशियल जांच शुरू कर दी है।