मेनचेस्टर ऑफ इंडिया कहीं जाने वाले महानगर लुधियाना की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई है। हालांकि सरकार की तरफ से शहर की सड़कों की चौड़ाई काफी बढ़ा दी गई है मगर ट्रैफिक जाम की समस्या से अभी तक महानगर के लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।