फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में महिला कोरियर कर्मी से होटल मालिक ने की मारपीट, सामने आया वीडियो

जगराओं के पॉश इलाके हीरा बाग में महिला कोरियर कर्मी के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिस होटल मालिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था, उसी के खिलाफ सामने आई वीडियो फुटेज ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कोरियर कर्मी आरोपी के घर से बाहर निकलती है, तभी होटल मालिक मनमोहन कत्याल उसके पीछे भागता हुआ आता है और कथित तौर पर महिला को गर्दन से पकड़कर दोबारा घर के अंदर खींच ले जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान घर के बाहर सुरक्षा गार्ड और आरोपी की पत्नी भी मौके पर खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई हस्तक्षेप करता नजर नहीं आता। पीड़िता कर्मजीत कौर ने बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से एक निजी कोरियर कंपनी में कार्यरत है और घर-घर जाकर पार्सल डिलीवर करती है। मंगलवार को वह हीरा बाग की गली नंबर 6 स्थित मनमोहन कत्याल के घर पार्सल देने पहुंची थी। चूंकि पार्सल की राशि पहले ही ऑनलाइन जमा हो चुकी थी, इसलिए उसने पार्सल घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया। महिला का आरोप है कि वापस लौटते समय गार्ड ने उसे कहा कि साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं। जैसे ही वह घर के अंदर गई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया, उसे खींचा और उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां से उसे संबंधित थाने में शिकायत देने के निर्देश दिए गए। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला की लिखित शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी आत्मा सिंह के अनुसार आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 351(2) और 296 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस लगातार आरोपी को फरार बताती रही, लेकिन इसी बीच आरोपी खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई देता रहा और मामले को झूठा व साजिश करार देता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें