लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए कुलदीप सिंह मुंडियां को देर रात कार सवारों ने तलवारों से काट डाला। माैके पर कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुलदीप सिंह मुंडियां शुक्रवार की देर अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कार से निकाल कर आरोपी तब तक उन्हें तलवार मारते रहे, जब तक कुलदीप सिंह की मौत नहीं हुई।