फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, घायल अस्पताल में भर्ती

गांव अक्कूवाल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव अक्कूवाल के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारियों के लिए सामान लेने जा रहे थे, तभी उन पर गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दयानंद अस्पताल, लुधियाना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें