लुधियाना के गांव बुर्ज हरि सिंह में मंगलवार को नशा तस्कर अमरजीत सिंह उर्फ पप्पा के तीन मंजिला मकान पर पुलिस का पीला पंजा चल गया। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे तस्कर अमरजीत के घर को तहस नहस कर दिया। पप्पा ने ये घर गांव के छप्पड़ की जमीन पर नाजायज कब्जा करके बनाया था। इस कार्रवाई का थोड़ा विरोध भी हुआ।