फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में बस चौक के पास खून से लथपथ युवक का मिला शव

जगरांव के बस चौक के नजदीक मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर से खून निकलने के कारण मामला संदिग्ध बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की पहचान गांव गगड़ा निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक को लेकर इलाके में अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं। चर्चा है कि युवक नशे का आदी था और नशे के कारण अपने गुप्तांग पर इंजेक्शन भी लगाता था। कुछ लोगों का कहना है कि कोई ऑटो चालक उसे चौक के पास छोड़कर फरार हो गया। वहीं, दूसरी चर्चा के अनुसार युवक जीभ के नीचे रखने वाली नशे की गोली लेने आया था। इस दौरान ऑटो में उसके शरीर से खून बहने लगा तो चालक ने घबराकर उसे वहीं उतार दिया। इसके कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।  बस स्टैंड चौकी इंचार्ज आत्मा सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मौके पर जांच कर रहे थाना सिटी के इंचार्ज परविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक किसी वाहन की चपेट में आया था या उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह तीन बेटियों का पिता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, मौत के असली कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें