पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने वीरवार को लुधियाना में सग्गू चौक से लेकर हंबड़ा रोड चौक तक बनने वाली सड़क के निर्माण का नींवपत्थर रखा था। इस सड़क की हालत काफी खस्ता है। इस सड़क से डीएमसी जाने के लिए मरीजों की एंबुलेंस, स्कूली बच्चों के अलावा आम नागरिक बड़ी संख्या में गुजरते हैं और पिछले कई माह से उनकी हालत सड़क ने खराब कर रखी है। इसे बनाने के लिए दो बार पहले भी टेंडर हुआ, लेकिन काम नहीं बन पाया। अब एक कंपनी ने यह सड़क बनाने का ठेका लिया है। इसे लेकर समाज सेवी गौरव कुमार ( सच्चा यादव )ने कटाक्ष करते हुए आज नींव पत्थर पर नींबू की जगह गलगल एवं मिर्च की जगह शिमला मिर्च टांगी और कहा कि अब किसी भी नजर न लग जाए, कहीं तीसरा टेंडर भी रद्द न हो जाए।