फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 12 अध्यापकों को नौकरी से निकाला, हंगामा

लुधियाना के दुगरी इलाके में स्थित एमजीएम स्कूल के बाहर सोमवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल प्रबंधकों की तरफ से बिना नोटिस दिए 12 अध्यापकों की नौकरी से छुट्टी कर दी। जब अध्यापक स्कूल आए तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद अध्यापक स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और उनके साथ स्कूली बच्चे भी स्टैंड लेकर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। कुछ बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें स्कूल में दाखिल ही नहीं होने दिया गया। इस दौरान बच्चों के परिवारिक सदस्यों ने स्कूल प्रबंधकों पर कई आरोप लगाए और साथ ही अध्यापकों का साथ देने की बात की। उधर, प्रबंधकों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी टीचरों और लोगों ने उनके स्कूल में तोड़फोड़ भी की है, जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें