जगरांव में रविवार रात तीन बदमाशों ने दो लोगों से हथियार दिखाकर वैगनआर कार छीन ली। कार सवारों ने बदमाशों का विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के सिर पर नुकीला हथियार भी मारा। कार में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण देर रात ही पुलिस ने कार ट्रेस कर ली लेकिन बदमाश फरार हो गए।