पंजाब के जालंधर में ब्लैक थार ने जमकर तांडव मचाया। जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। डरोना गार्डन के सामने स्थित गुप्ता सैनटरी स्टोर में घुसी था की वजह से काफी नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान बंद थी और थार शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।