फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सुच्ची पिंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएपी जवान की मौत

सुच्ची पिंड के निकट देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की 27वीं बटालियन में तैनात एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एस एस एफ) और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, राज कुमार बाइक पर किसी निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सुच्ची पिंड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने शव सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एस एस एफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और संबंधित थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें