फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में उक्त कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से शव के पास एक पिस्तौल और फॉर्च्यूनर कार से राइफल बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर काउंटर इंटेलीजेंस की मदद भी ली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें