फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को डीसी ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Dec 2025 03:53 PM IST

डिप्टी कमिश्नर व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने वीरवार को अपने निवास स्थान पर आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2-2 लाख रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों में मान्या रल्हन (खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स स्वर्ण पदक विजेता), वीराज शर्मा, इनायत गुलाटी और जोरावर सिंह (भुवनेश्वर में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप) में रजत और कांस्य पदक विजेता हैं। करतार ग्रुप ने भी विजेता खिलाड़ियों और कोच गगन रत्ती को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने उनके समर्पण व अनुशासन की सराहना की और कहा कि उनकी उपलब्धियों ने जालंधर और पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत और लगन रंग लाई है। यह सफलता आपको और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर और करतार ग्रुप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें