जालंधर की मशहूर फगवाड़ा गेट मार्केट में मोबाइल दुकानदार के साथ विवाद के बाद चाकू से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। एसीपी जालंधर नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि डायल-112 के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मामला थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और डायल-112 पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है।