जालंधर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर एक युवती ने कार बैक करते हुए गंभीर हादसा कर दिया। युवती कार चलाना सीख रही थी, तभी शास्त्री मार्केट चौक के पास बैक करते समय उसकी गाड़ी एक हॉकर (अखबार बांटने वाले) से टकरा गई।