फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक हुए वित्त मंत्री चीमा, श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

Ankesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 08:40 PM IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जालंधर जिले के डेरा सच्चखंड बल्लां के निकट बनने वाले ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर’ का निर्माण कार्य इसका अधिकारिक नक्शा (लेआउट प्लान) तैयार होने के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। यह घोषणा उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां के दौरे के दौरान की, जहां उन्होंने खुद प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की और प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार ने गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया है। उन्होंने आगे बताया कि लेआउट प्लान को डेरे के मौजूदा मुखिया संत निरंजन दास जी द्वारा औपचारिक सहमति दे दी गई है, जिससे विकास के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें