फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से नवजात का शव मिला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बस्ती बावा खेल क्षेत्र में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर किनारे खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव देखा और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की उम्र करीब 2–3 महीने आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बस्ती बावा खेल के मुलाजिम सुखदयाल के अनुसार, घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए नहर के आसपास लगे घरों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है, ताकि शिशु की पहचान और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें