फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलविंदर सिंह धालीवाल ने सरकार से की जवाबदेही तय करने की मांग

अपने हकों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अध्यापकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर पुलिस द्वारा अध्यापकों पर छोड़ी गई आंसू गैस की वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज के दृश्य बेहद हैरान और दुखी करने वाले थे। अपने अधिकारों की मांग कर रहे अध्यापकों को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना करना पड़ा, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। धालीवाल ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए और अध्यापकों की जायज मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो। धालीवाल ने कहा कि अध्यापक हमेशा से समाज को सही दिशा देने का काम करते आए हैं, इसलिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापक सम्मान के हकदार हैं, दबाव और दमन के नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें