जालंधर के भार्गो कैंप निवासी अमनदीप सिंह ने कंबोडिया से सुरक्षित भारत वापसी के बाद पंजाब सरकार का दिल से धन्यवाद किया है। अमनदीप ने बताया कि विदेश में हालात बेहद कठिन थे और वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। ऐसे मुश्किल समय में पंजाब सरकार और संबंधित विभागों के प्रयासों से उनकी सकुशल वापसी संभव हो सकी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विदेश जाने से पहले सही जानकारी और जांच-पड़ताल बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी युवा गलत एजेंटों या झूठे वादों का शिकार न बने। अमनदीप ने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई और सहयोग ने उन्हें नया जीवन दिया है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी अपील की कि विदेश में नौकरी या बेहतर भविष्य के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।