फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा पुलिस ने हेरोइन संग पकड़े दो आरोपी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के थाना सदर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव बहक गुजरा के नजदीक एक कार में सवार दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सदर जीरा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस पार्टी गांव बहक गुजरा के पास पहुंची तो वहां एक कार में दो नौजवान संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए। पुलिस को दोनों नौजवानों की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। शक के आधार पर पुलिस ने कार और दोनों नौजवानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 220 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रुस्तम सिंह और लवप्रीत सिंह, निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें