फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: धर्मकोट में अवैध .315 बोर राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को दोपहर करीब 1:35 बजे धर्मकोट थाने की पुलिस पार्टी गांव दोलेवाला नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जसकरण सिंह निवासी धर्मकोट को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर की एक राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें