पंजाब सरकार के निर्देशों और सिविल सर्जन मोगा डॉ. प्रदीप कुमार महेन्द्रा के आदेशानुसार मोगा में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल मोगा में आए हुए मरीजों और आम लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल मोगा, डॉ. गगनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। 17 मई से 17 जून तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और जांच कैंपों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाई जाती है, ताकि गैर-संक्रामक बीमारियों का समय रहते इलाज संभव हो सके।