पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम 'युद्ध नशे विरुद्ध और गैंगस्टरां ते वार' के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने प्रेस के साथ इस विशेष अभियान के नवीनतम आंकड़े साझा करते हुए सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। गैंगस्टर विरोधी अभियान: 92 दिनों का रिपोर्ट कार्ड बलतेज पन्नू ने बताया कि पिछले 92 दिनों से गैंगस्टरों के खिलाफ प्रदेश भर में निरंतर कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जमीनी स्तर पर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। एक दिन में बड़ी कार्रवाई: अभियान के 92वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य में 541 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 254 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल गिरफ्तारी: पिछले 92 दिनों के अंतराल में पुलिस ने अब तक कुल 23,140 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। नशा तस्करों पर शिकंजा: 417वां दिन नशे के खिलाफ जारी महा-अभियान 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' के 417वें दिन भी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पन्नू ने जानकारी दी कि प्रदेश भर में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।