फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नहर से मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया

मोगा के जीरा रोड स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 मोगा की पुलिस और मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने नगर के पानी से शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसे 72 घंटे के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि उन्हें मोगा पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी कि जीरा रोड के सूए में एक लावारिस शव पड़ा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें