फगवाड़ा के गाँव खुरमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बलजोत सिंह पुत्र दलविंद्र सिंह और हरकमलजोत सिंह दोनों निवासी गांव खुरमपुर के रूप में हुई है। दोनों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है जो कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।