श्री हरिमंदिर साहिब से 24 जुलाई को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गच की अगुवाई में शुरू किया गया श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित ‘मीरी-पीरी खालसा मार्च’ शुक्रवार को मोगा जिले में पहुंचा। यह खालसा मार्च पंजाब के विभिन्न जिलों और गांवों से गुजरते हुए मोगा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचा। इसके बाद मार्च मोगा बस स्टैंड पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और खालसा मार्च के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पवित्र मार्च का स्वागत किया।