फगवाड़ा के अकाल स्टेडियम में आयोजित जा रहे 24वें चार दिवसीय स्व. चरणजीत सिंह बासी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सीआरपीएफ जालंधर की टीम ने दलवीर यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-1 से शिकस्त दी। इस मैच का उद्घाटन विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, विजय गुप्ता डिप्टी कमिशनर कस्टम और उद्योगपति अनिल वर्मा ने संयुक्त तौर पर किया। दूसरा सेमीफाइनल केहर फुटबाल अकादमी जालंधर और पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली के मध्य खेला गया। मोहाली की टीम 2-0 से विजयी रही। इस मैच का उद्घाटन उद्योगपति सतपाल सेठी और एनआरआई राम चंद ने संयुक्त तौर पर करवाया। आयोजकों की तरफ से गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अवतार कैले, अंतरराष्ट्रीय फुटबालर कश्मीरा सिंह, पूजा आदि उपस्थित थे।