फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में कंबाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव झंडू वाला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कंबाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते 25 एकड़ में लगी गेहूं फसल जल गई। आग की इस घटना में बूटा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह की करीब पांच एकड़, इकबाल सिंह पुत्र नैब सिंह की नौ एकड़, वीर सिंह की दो एकड़ तथा जगरूप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह की नौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके अलावा आसपास की करीब 10 एकड़ गेहूं की पराली भी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जलालाबाद से मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने में देरी हो गई। इससे पहले ही आसपास के किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे और बड़ा नुकसान होने से बच गया। किसानों ने प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कुछ समय पहले सांसद फंड से गांव श्री वाला बरार और झंडू वाला को पानी वाले टैंकर उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि यदि इन टैंकरों की पाइप फिटिंग सही होती और वे चालू हालत में होते, तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें