फिरोजपुर के सीनियर कांग्रेसी नेता आसू बांगड़ ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा जिले को बाढ़ से बचाने के लिए कोई ठोस योजना बनाई जाए। सभी राजनीतिक पार्टियां के नुमाइंदे एकत्रित होकर फिरोजपुर को बाढ़ से बचाने के लिए विचार विमर्श करें। मौजूदा समय में सतलुज दरिया पानी से भरा है। अभी से दरिया का पानी किनारों की मिट्टी काटने लगा है।