फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: गेहूं के खेतों में वर्षा का पानी फसल को कर रहा खराब, किसानों ने मांगा मुआवजा

फगवाड़ा के गांवों में किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बाढ़ के कारण धान की फसल खराब हो गई थी तथा धान की फसल लगभग 35% खराब हो गई थी और अब 10 दिन पहले हुई बारिश के कारण खेतों में पानी खड़ा होने के कारण गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानो ने बताया 10 दिन बीत जाने के बाद भी खेतों में पानी रुका हुआ है। खड़े हुए पानी के कारण गेहूं की फसल पीली होनी शुरू हो चुकी है जिसे बचाने के लिए किसानों ने जेसीबी मंगवा कर खेतों में गहरे खड्डे भी खुदवाए हैं और गटर साफ करने वाले टैंकर की मदद से पानी खेतों से बाहर निकाला जा रहा है। इस बारे में गांव अजनोहा के किसान मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों से पानी बाहर निकालने के लिए 15 हजार रुपए खर्च कर दिए हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी 6 खेतों में से चार खेतों की फसल लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि उनका लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिस किसान का भी नुकसान हो चुका है उनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें