फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगारमा और जलालिया दरिया पर दो बड़े पुलों के निर्माण को पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

विधानसभा हलका भोआ के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब सरकार द्वारा शिंगारमा और जलालिया दरिया पर दो बड़े पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन दोनों पुलों के निर्माण पर कुल लगभग 40 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों पुलों के टेंडर खुल चुके हैं और काम कंपनियों को अलॉट कर दिया गया है। इन पुलों का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने आज विधानसभा हलका भोआ के शिंगारमा और जलालिया दरिया का विशेष दौरा करने के उपरांत बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इलाके के लोग इन जगहों पर पुलों की मांग कर रहे थे, जिसे पंजाब सरकार ने पूरा करते हुए इन महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। हलका भोआ में पिछले लंबे समय से रुके हुए सड़क निर्माण कार्यों को अब युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। पुलों का निर्माण कार्य संबंधित कंपनियों को अलॉट किया जा चुका है और आने वाले कुछ ही दिनों में मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जलालिया पुल लगभग 154 मीटर लंबा, 34 फुट चौड़ा, फुटपाथ सहित होगा। इसकी लागत 19 करोड़ 8 लाख रुपए आएगी। वहीं, सिंगारमा पुल लगभग 164 मीटर लंबा, 34 फुट चौड़ा होगा और इसकी लागत 21 करोड़ 8 लाख रुपए आएगी। रावी दरिया से पार बसे लगभग 65 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना सुगम और सुरक्षित होगा। सरहदी क्षेत्र होने के कारण प्रशासन, फौज और बीएसएफ जवानों को आवाजाही में सुविधा रहेगी और सरहदी क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा व विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें