फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भर के गुरुद्वारों में झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए अरदास

पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने और परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की कामना के साथ मंगलवार तड़के प्रदेश भर के गुरुद्वारों में सरबत के भले के लिए अरदास की गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की अपील पर संगत ने पंजाब की जवानी की सलामती और नशे से प्रभावित परिवारों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। अरदास में नशों के कारण अपनों को खो चुके परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने और नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के जीवन में सुधार की कामना की गई। संगत ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इंसाफ की अरदास की। मानसा में अरदास के बाद गुरुद्वारा मेन बाजार प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार रघवीर सिंह ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से नशों के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरदास के साथ नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और पीड़ित परिवारों का सहारा बनना भी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें