फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पुलिस ने दशहरा पर्व को लेकर पूरे बाजार और क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को संदेश दिया कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर जगह तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्लैग मार्च का मतलब लोग शांतिपूर्वक दशहरा मना सके। वह शरारती तत्वों को किसी भी हाल में बख्शेंगे नहीं। यह फ्लैग मार्च इसलिए निकाला जा रहा है कि लोग दशहरा पर्व शांतिपूर्वक मना सके।