देशभर में आज अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम से किया। रूपनगर जिले को भी इस योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है, जहां मोहली और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन हुआ। श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन को करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से नए स्वरूप में विकसित किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेष रूप से तख्त श्री केशगढ़ साहिब और माता नैना देवी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।