अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि. 44) की ओर से बरनाला में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज विरोध में पठानकोट भी 30 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह बात अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रमेश गिल (कट्टो) ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पठानकोट की संस्थाओं और व्यापारियों से भी इस बंद की काल में सहयोग मांगा है।