फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में अकाली दल के कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक हरदेव नोनी मान, सुनीं समस्याएं

शिरोमणि अकाली दल की ओर से जीरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे हरदेव नोनी मान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मुश्किलों और पार्टी से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा। हरदेव नोनी मान ने कहा कि जीरा के अकाली दल के कार्यकर्ता पहले सुखबीर सिंह बादल से मिले थे। कार्यकर्ताओं के मन में कुछ मनमुटाव और नाराजगी थी, जिसके चलते उनकी बात सुनने और उन्हें समझने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। मान ने कहा कि जीरा क्षेत्र में अकाली दल का अच्छा वोट बैंक है और यहां पार्टी की काफी वोटें हैं। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें