फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में मुस्लिम नौजवानों ने नगर कीर्तन में दिखाए गतका के जौहर

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का स्वागत हर वर्ष की भांति बस स्टैंड पर समूह मुस्लिम भाईचारे द्वारा किया गया। सुबह से ही मुस्लिम भाईचारे के लोग बड़ी तादाद में बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए उन्होंने नगर कीर्तन में आ रहे संगत के लिए पानी, फल और बिस्कुट का प्रबंध किया। जैसे ही सुंदर पालकी साहिब की अगुवाई करते पांच सिंह साहिबान बस स्टैंड पर पहुंचे तो मुस्लिम नेता नईम अहमद और उनकी समूची भाईचारे ने पांच सिंह साहिबानो को सिरोपा भेंट किया। उसके बदले नगर कीर्तन प्रबंधक कमेटी ने मुस्लिम भाईचारे के लोगों को भी सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किए। इस अवसर पर मुस्लिम नेता नजीर मोहम्मद और नईम अहमद ने बताया कि जगत गुरु नानक देव जी के रूहानी मित्र भाई मरदाना जी के वंशज होने के नाते वह इस रूहानी मित्रता का प्यार जारी रखते हुए सिख भाईचारे के इस मुकद्दस पावन पर्व पर एकजुट का संदेश देते हुए तन मन धन से सेव कर रहे हैं। यह सेवा करके उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है उन्होंने पूरे शहर वासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई भी दी। इस अवसर पर मुस्लिम भाईचारे के नौजवानों ने निहंग सिंहो के साथ गतका के जौहर भी दिखाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें