पंजाब के मोगा में सबसे छोटा गांव दानेवाला बड़ी और खतरनाक बीमारियों से जूझ रहा है। 250 की आबादी और 35 परिवारों वाला फतेहगढ़ पंचतूर का गांव दानेवाल कैंसर और काला पीलिया जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में है। पिछले कुछ वर्षों में गांव में 14 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। 35 से 40 लोग काला पीलिया से पीड़ित हैं। गांव के मौजूदा सरपंच के 14 वर्षीय जवान बेटे की मौत हाल में कैंसर से हो गई। गांव में पीने का पानी प्रदूषित और जहरीला है। यहां भूजल स्तर कम है और गंदे छप्पड़ों का पानी भूजल में मिलने से पीने लायक नहीं बचा।