मोगा पुलिस की ओर से मोगा के कोट ई सेखा स्थित एक निजी पैलेस में संपर्क मुहिम कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मोगा के एसएसपी अजय गांधी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मोगा पुलिस ने उन नौजवानों को सम्मानित किया जिन्होंने नशा छोड़ दिया है। एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि मोगा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए मोगा पुलिस गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जागरूकता फैला रही है, ताकि जिले को जल्द ही नशा मुक्त किया जा सके। सरकार की तरफ से नशा छोड़ चुके नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और जो नशा छोड़ना चाहते हैं, उनका निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।