फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मोगा रहा मुकम्मल बंद

आठ जुलाई से पूरे पंजाब में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने पंजाब बंद का आह्वान किया। मोगा की बात करें तो यहां बाजार पूरी तरह बंद देखने को मिले। हालांकि मेडिकल सेवाएं, अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर खुले रहे। इस बंद को समर्थन देते हुए विभिन्न किसान नेता, सामाजिक और धार्मिक संगठन भी सड़कों पर उतरे। मोगा के नगर निगम से एक विशाल रोष मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा। इस मार्च में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, किसान और अलग-अलग संस्थाओं के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें