मोगा के वार्ड नंबर-11, 12 तथा वार्ड नंबर-46 को जोड़ती हुई कबाड़ बाजार की सड़क जो कि 22 वर्ष पहले बनी थीं, इसके साथ ही मैजिस्टक रोड पर 15 लाख रुपए की लागत से प्रीमिक्स डालने का काम तथा वार्ड नंबर-43 में 48 लाख रुपए की लागत से शाम बिहार तथा साथ लगती गलियों में इंटरलाकिंग टाइलों काम हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा शुरू करवाया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोगा हलके के लोगों से किए हर वायदे को एक-एक करके समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा हलके का सवर्पक्षीय विकास कार्य करवाना है। उन्होंने वार्ड निवासियों व मोगा हलके के लोगों को कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विकास कार्यों की शुरूआत करवाने पर उनका धन्यवाद करते उन्हें सम्मानित किया।