फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पंद्रह नवंबर को गोली मारकर आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या कर दी थी। उसके मुख्य आरोपी बादल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसी गैंगस्टर को रहने नहीं दिया जाएगा। किसी को गैरकानूनी काम भी नहीं करने देंगे। भुल्लर ने कहा कि जिस दिन नवीन की हत्या हुई थी उसी दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।