फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिमंदिर साहिब से शुरू हुआ खालसा मार्च, 28 जुलाई को मोगा पहुंचेगा मीरी पीरी खालसा मार्च

श्री हरिमंदिर साहिब से 24 जुलाई को शुरू हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च 28 जुलाई को मोगा पहुंचेगा। यह मार्च श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित है, जिसकी अगुवाई अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज कर रहे हैं। इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल की ओर से एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें मोगा में मार्च के स्वागत और प्रबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मोगा हल्का इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई को यह खालसा मार्च सुबह करीब 11 बजे लोहारा चौक, मोगा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मोगा वासियों की ओर से मार्च का भव्य स्वागत किया जाएगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खालसा मार्च का स्वागत करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें