फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मकान देखने आया व्यक्ति हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया, गंभीर

मोगा के कच्चा दोसांझ रोड पर मकान देखने आया एक व्यक्ति 66 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद मोगा समाजसेवा सोसाइटी के सदस्यों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल, मोगा पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉ. विलासप्रीत भट्टी ने बताया कि भिंडर खुर्द निवासी रणजीत सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। परिजनों के अनुसार, वह मकान देखने के दौरान ऊपर से गुजर रही 66 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। डॉ. भट्टी ने बताया कि मरीज को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह का लगभग 55 से 60 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है और उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें