फिरोजपुर -फाजिल्का जीटी रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास थाना ममदोट पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो तस्करों को काबू किया। तलाशी दौरान इनके पास से चार किलो तेरह ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने लोहड़ी पर्व के चलते फिरोजपुर -फाजिल्का जीटी रोड स्थित ममदोट टी-प्वाइंट पर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की हुई थी। वहां से बिना नंबरी बाइक गुजर रही थी कि उसे रोक कर पूछताछ की गई। बाइक पर एक बैग रखा हुआ था। जब बैग खोलकर देखा तो उसमें चार किलो तेरह ग्राम हेरोइन की खेप थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पोल्स व जसप्रीत सिंह वासी गांव बुक्कन खां के तौर पर हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।